Monday, September 7, 2026

असम सरकार की ओर से बड़ी राहत, अब इतनी सस्ती होगी बिजली

सांकेतिक छवि

देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग अब पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे है। इससे बिजली की खपत में बढ़ोतरी होगी और अगले महीने से बढ़ा हुआ बिजली की बिल भी आने वाला है। इसी बीच असम सरकार ने राज्य की जनता को बड़ी राहत दी है। डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सरकार ने असम में बिजली की दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है।

गर्मी के मौसम से पहले इसे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। बिजली की नई दरें अगले महीने की पहली तारीख से लागू होने जा रही है। सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती होगी, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में बिजली के भारी भरकम बिल से राहत मिलेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा कृषि, औद्योगिक और वाणिज्यिक टैरिफ में भी 25 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है।

बता दें कि यह बजट में किया गया वादा था जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टैरिफ में कटौती की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘1 अप्रैल से सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1/यूनिट की कटौती होगी, जिससे उन्हें गर्मी के चरम पर पहुंचने से पहले बहुत ज़रूरी राहत मिलेगी। कृषि, औद्योगिक और वाणिज्यिक शुल्क में 25 पैसे/यूनिट की कमी की जाएगी।

बजट का एक और वादा पूरा हुआ। पर्यटन के क्षेत्र में असम ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने बताया था कि बीते चार साल में असम में पर्यटन में बेहतरीन वृद्धि हुई है और पिछले तीन करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक असम आए हैं। उन्होंने कहा था कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या देश में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में असम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। आपको बता दें कि घरेलू पर्यटकों के अलावा, 2021 से अब तक 60 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक असम घूमने आए। एजेंसी

Popular Articles