- रथयात्रा को देखने वालों की भारी भीड़ हुई, किए दर्शन
शिलोंग से लेकर सिलचर तक धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। हज़ारो की संख्या में भक्त रथयात्रा में शामिल हुए और रथ को खींचा। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थे। रथ से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान थे।
Shillong

भक्तों की टोली हरिनाम संकीर्तन के साथ – साथ भगवान जगन्नाथ की जय के नारे भी लगा रहे थे। शिलोंग में हिंदू मिलन मंदिर, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ, बासुदेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संगठनों द्वारा रथयात्रा निकाली गई। शहर के पुलिस बाजार में जबर्दस्त भीड़ रही।
Silchar

सुबह मंगल आरती और विधि विधान पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ, देवी सुभद्रा को दर्पदलन और बलभद्र को तालध्वज रथ पर विराजित किया गया है। रथ पर भगवान की विधिवत पूजा और भोग हुआ। दोपहर 3 बजे पुरी राजपरिवार के रथ के झाड़ू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।
रथ से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ शहर का गोल चक्कर पहुंचे। वहीं सिलचर में इस्कॉन मंदिर, रामकृष्ण मिशन, श्यामनन्द आश्रम, नरसिंह अखाड़ा, गोपाल अखाड़ा सहित विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संगठनों द्वारा रथयात्रा का आयोजन किया। समूचा शहर मानो एक मेले का शक्ल ले लिया। रथयात्रा पश्चात कई जगहों प्रसाद वितरण भी हुआ। रथयात्रा को देखने वालों की भारी भीड़ हुई।


