- ग्रामीणों ने किया उनका गर्मजोशी से स्वागत
वर्षों तक देश की सेवा के बाद घर लौटे रिटायर्ड आर्मी जवान का परिवार तथा गांव वासियों ने भव्य स्वागत किया। कछार जिले के बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के मासुघाट गांव निवासी अजय कुमार दास भारतीय सेना में विभिन्न जगहों पर अपनी सेवा दी। आज जब वह अपने गांव पहुंचे तो वहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
NEWS VIDEO
ग्रामीण के हाथ में तिरंगा और जुबान पर ‘भारत माता की जय’ के नारे थे। उन पर पुष्प की बारिश भी हुई। 30 जून 2025 को वह रिटायर हुए। सुबह 10 बजे अजय दास अपने तीन साथी, नायक सहदेव सिंह, नायक बक्तबंधु गिरि,नायक जितेंद्र सिंह चौहान, के साथ अपने गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोगों ने फूलों का हार एवं गमछा पहनाकर बैंड-बाजा के साथ पुरे गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
अजय कुमार दास ने अपने नौकरी जीवन में अपने बड़े भाई को अपने परिवार का ढाल बताते हुए कहा कि, उनके बड़े भैया के सहारे के बल पर ही उन्हे इतने वर्षों मां भारती का सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अजय कुमार दास अपने कर्म जीवन में भारतीय सेना की ओर लगभग आठ बार विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के लिए उन्होंने सभी गांव वासियों का हृदय से धन्यवाद दिया। उक्त स्वागत कार्यक्रम में गांव के कई अवसर प्राप्त भारतीय सेना के जवान एवं अधिकारी भी शामिल हुए। इस उपलक्ष्य में अजय दास के परिवार की ओर एक दोपहर को एक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था।
चंद्रशेखर ग्वाला


