Photo
कछार पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट जब्त किया है। एक विशेष इनपुट के आधार पर बड़खोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बालाचेरा टोलगेट पर एक ट्रक ( आरजे 07 जीडी 8613 ) को रोका और तलाशी ली।
NEWS VIDEO
तलाशी के दौरान 2920 बॉक्स सिगरेट जब्त हुआ। जब्त की गई विदेशी सिगरेट कीमत ब्लैक मार्केट में मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में राजस्थान के चूरू निवासी हेमा राम को गिरफ्तार किया गया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में और उचित वीडियोग्राफी के तहत ज़ब्ती की गई है। आगे की जांच जारी है।
कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने कहा कि पुलिस पूरी जानकारी खंगालने में लगी है। इस मामले में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।


