- इसी सप्ताह हारंग नदी पर वैली ब्रिज भी बन जाने की संभावना
दक्षिण असम की बराक घाटी सहित मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि बदरपुरघाट में स्थित गैमन ब्रिज का मरम्मतीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। आगामी कल मंगलवार से हल्के वाहनों और यात्री बसों के संचालन हेतु खुल जाएगा।
गैमन ब्रिज

वहीं सिलचर – कलाइन मार्ग में भांगरपार में हारंग नदी पर वैली ब्रिज का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा। एनएचआईडीसीएल के मुताबिक इसी सप्ताह से वैली ब्रिज पर वाहनों के चलने की संभावना है। मालूम हो कि पिछले महीने हारंग पुल पर पत्थर से लदे एक साथ दो डंपर आ जाने से ढह गया था।
हारंग नदी पर वैली ब्रिज का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा

फिलहाल राज्य के दो मंत्री कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल आज, सोमवार को काटिगोरा के गैमन ब्रिज के मरम्मतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री कौशिक राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बराक घाटी के प्रति विशेष लगाव हैं। गैमन ब्रिज का मरम्मतीकरण को लेकर लगातार मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट लेते है। बराक घाटी विकास विभाग के मंत्री कौशिक राय ने अपने सोशल मीडिया मंच पर गैमन ब्रिज पर आगामी कल से हल्के वाहन चलने चूरू हो जाएंगे इसकी जानकारी साझा की है।

राज्य के दोनों मंत्रियों के कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता, एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति थी। मंत्री कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल के सहयोगी कृष्णेंदु पाल के साथ बराक घाटी में स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण काटिगोरा गैमन ब्रिज के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। पुल का मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कल, सोमवार से हल्के मोटर वाहनों और बसों के लिए इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
वे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं, जो मरम्मत कार्य पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और परिणामस्वरूप, मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया है। मंत्री राय ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों और मरम्मत कार्य में लगे सभी स्तर के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया। इसके अलावा पुल के मरम्मत कार्य के दौरान सभी स्तरों की जनता द्वारा दी गई सहायता और सहयोग के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। मालूम हो कि गैमन ब्रिज काफी जर्जर अवस्था में थी। डेढ़ महीने पहले इस ब्रिज पर वाहनों का संचालन बंद कर मरम्मतीकरण कार्य शुरू किया गया।
योगेश दुबे


