Photo
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व कछाड़ प्रेस क्लब, लखीपुर के महासचिव पुलक दास की माता बसंती बाला दास का निधन हो गया। वह बहुत ही धर्मपरायण महिला थी। 93 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थीं। उन्होंने अपने पीछे पूरा हरा- भरा परिवार छोड़कर चली गई। उनके निधन की समाचार से लखीपुर इलाके में शोक की लहर है।
15 जुलाई को लखीपुर श्मशान घाट पर पुरे श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंत्येष्टि में इलाके के लगभग सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। पूर्ब कछाड़ प्रेस क्लब के सदस्यों ने पुलक दास की माता की निधन पर शोक व्यक्त किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और अपने चरणों में स्थान देवे यह कामना की।
चंद्रशेखर ग्वाला


