Sunday, September 6, 2026

कछार पुलिस ने लगभग छह करोड़ मूल्य के याबा टेबलेट के साथ दो को पकड़ा 

  • दोनों ही धोलाई के भागा बाजार के निवासी है

प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस ने बुधवार को तड़के एक विशेष इनपुट के आधार ने सिलचर-आइजल बाईपास, रामनगर में 20 ( बीस ) हज़ार याबा टेबलेट्स के साथ दो को गिरफ्तार किया है। जब्त याबा टेबलेट्स की कीमत ब्लैक मार्केट में लगभग 6 करोड़ रुपये है।

VIDEO 

कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया और चुराचांदपुर, मणिपुर से आ रहे ( AS 12T/4527 (बोलेरो) वाहन को रोका गया और तलाशी के बाद मादक पदार्थ जब्त किए गए। वाहन में विशेष रूप से बनाए गए कक्षों में छिपाकर रखी गई लगभग 2.4 किलोग्राम याबा टेबलेट्स थी। इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

उनकी पहचान ताजिमुल हुसैन लस्कर और अनामुल हक़ = मजूमदार उर्फ सैदुल्ला के रूप में हुई। दोनों ही धोलाई के भागा बाजार के निवासी है। घटनास्थल पर की गई जाँच के दौरान, ड्रग डिटेक्शन किट में मेटाम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मादक पदार्थ को मणिपुर के चुराचांदपुर से अवैध रूप से लाया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles