- कोच टी. नागेंद्र सिंह का भी सम्मान किया गया।
कछार जिले के लखीपुर के आदिवासी खासी समुदाय के बयांगलांग ड्खार नामक बच्चे ने फिफ्थ इंडिया प्रोग्रेसिव कप नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में उपविजेता बन राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया है। क्षेत्र में उसके इस उपलब्धि को लेकर ख़ुशी की लहर है। ड्खार ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता गत 11 जुलाई से 13 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित की गई थी।
NEWS VIDEO
गरीब आदिवासी परिवार के इस बालक की सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोग खुश है। उसकी सराहना की जा रही है। घर वापसी पर जोरदार अभिनन्दन हुआ है। फुलेर्टल में आयोजित समारोह में बराक वैली खासी जयंतिया कल्याण संगठन और खासी स्टूडेंट्स यूनियन ( केएसयू ) सहित इस आदिवासी समुदाय विभिन्न गणमान्य लोगों ने सम्मान कर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर बराक वैली खासी जयंतिया कल्याण संगठन के अध्यक्ष रेवरेंड एच.सी. लमारे, महासचिव और सचिव क्रमशः डिशी सिंडाई, वनवार पडांग और स्टर्लिंग रूपसी, केएसयू के अध्यक्ष वाल्टन रिबूई, सामाजिक कार्यकर्ता और रामनगर ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष अमिया सुमेर, बीवीकेजेडब्ल्यूओ के सहायक सचिव मॉर्निंग शुजा, संगठन के खेल सचिव ओस्टली पडांग और बयांगलांग ड्खार के कोच टी. नागेंद्र सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही।
पारंपरिक खासी गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। खेल सचिव ओस्टली पडांग ने स्वागत भाषण दिया। रेवरेंड एच.सी. लामारे ने प्रार्थना के साथ बैठक की शुरुआत की। स्वागत समारोह में बोलते हुए, समाजसेवी और रामनगर ग्राम पंचायत की उपाध्यक्ष अमिय सुमेर ने कहा, कि इस गरीब परिवार के पास इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं थे। आर्थिक स्थिति ख़राब थी। लखीपुर के विधायक तथा राज्य के मंत्री कौशिक राय ने आर्थिक मदद कर बच्चे को खेल में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित किया। ड्खार के कोच टी. नागेंद्र सिंह का भी सम्मान किया गया।
चंद्रशेखर ग्वाला


