- तीन मंत्रियों ने लिया हिस्सा, मशाल रैली भाजपा जिला मुख्यालय से शुरू हुई और गोलदिही मॉल के सामने आकर समाप्त हुई
कारगिल विजय दिवस पर कछार भाजपा ने शहर में मशाल रैली का आयोजन किया। पाकिस्तान खिलाफ हुए कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। देश के जवानों के पराक्रम को याद किया गया। मशाल रैली भाजपा जिला मुख्यालय से शुरू हुई और गोलदिही मॉल के सामने आकर समाप्त हुई।
VIDEO
असम के तीन मंत्री क्रमशः जयंतमल्ल बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल, भारतीय जनता पार्टी, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री जी.आर रवींद्र राजू, कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा सहित विधायक दीपायन, चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम, जिला महासचिव अमिताभ राय, गोपाल, पूर्व सांसद डॉ. राजदीप राय, पूर्व विधायक दिलीप कुमार पाल आदि ने हिस्सा लिया। वीर सैनिकों के पराक्रम को याद करने के लिए कारगिल विजय दिवस समारोह मनाने के क्रम में यह आयोजन किया गया।

राज्य के मंत्री जयंतमल्ल ने कहा, अपने वीर जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। जब यह युद्ध हुआ तब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। मशाल रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कर्मियों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जयकारे लगाए।

इसके पूर्व दिन में तारापुर, शिवबाड़ी रोड प्वाईंट्स, एंडी कॉलोनी में कारगिल विजय चौक पर वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि की गई। मशाल जुलुश समय सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, बिजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार कुर्मी, मानव सिंह, विप्लव राय, सुमित राय, झलक चक्रवर्ती, राजेश दास सहित भाजपा की सभी इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


