Thursday, October 22, 2026

भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सिलचर में किया मौन जुलूस 

  • यह आयोजन 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन में मारे गये व पीड़ित लाखों लोगों की स्मृति में किया गया।

भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मौन जुलूस निकालकर मनाया। कछार भाजपा ने सिलचर शहर में सड़क मार्च किया। पार्टी कार्यालय से निकली जुलुस में असम के मंत्री कौशिक राय, सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, पार्टी विधायक क्रमशः दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम साहा, महासचिव अमिताभ राय, कछार जिला परिषद के अध्यक्ष कंकन नारायण सिकदर, पूर्व सांसद डॉ. राजदीप राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

  • VIDEO

शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए मार्च श्यामाप्रसाद रोड स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा के सामने समापन हुआ। इसके पूर्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मालूम हो कि भाजपा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाती है। यह आयोजन 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन में मारे गये व पीड़ित लाखों लोगों की स्मृति में किया गया।

मंत्री कौशिक राय ने कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के इतिहास का एक काला अध्याय था। लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई। आज उस अमानवीय असहनीय पीड़ा को याद करने का दिन है। इस हिंसा और बर्बरता में जान गवाने वालों को उनकी तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

सांसद परिमल विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अमानवीय पीड़ा झेली, जीवन खोया और बेघर हुए। विभाजन के शिकार लोगों के दर्द को याद करना और संवेदना व्यक्त करना आज की आवश्यकता है। कांग्रेस की नीतियों ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को आहत किया। मंत्री कौशिक राय ने कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के इतिहास का एक काला अध्याय था। लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई। आज उस अमानवीय असहनीय पीड़ा को याद करने का दिन है। इस हिंसा और बर्बरता में जान गवाने वालों को उनकी तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Popular Articles