Sunday, September 6, 2026

24 घंटे के अंदर पकड़े गए शनि मंदिर से आभूषण चुराकर भागे चोर 

  • मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया 

शनि मंदिर से आभूषण चुराकर भागे चोर 24 घंटे के अंदर पकड़ लिए गए। पुलिस की नज़रो से ज्यादा देर बच नहीं सके और आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस गए। कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी दी।

  • VIDEO

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त की तड़के सिलचर पुलिस स्टेशन अंतर्गत  नेशनल प्वाइंट के पास स्थित एक शनि मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिली थी। मंदिर से कुछ आभूषण चोरी हो गए हैं और शनिदेव की मूर्ति भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। चोरी की घटना का पूरा दृश्य मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

फिलहाल कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें तुरंत तितर-बितर कर दिया गया। जांच के दौरान मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सिलसिले में दो लोग पकड़े गए, उनकी पहचान असम विश्वविद्यालय, द्वारबंद के चलता बस्ती पीएचई टीला का निवासी अजित दास ( 27 ) और सिलकुड़ी कैंप घुंघुर सात नंबर के निवासी पल्लब दास ( 26 ) के रूप में हुई है।

जांच के दौरान निम्नलिखित चोरी की गई वस्तुएँ बरामद की गई, जिनमें एक सोने की चेन, मूर्ति की सोने की आँख, दो चांदी के कंगन भी बरामद हुए है। मामले की आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस की खूब सराहना हो रही है। घटना की 24 घंटे के अंदर चोरो का पकड़ा जाना बड़ी बात है।

Popular Articles