Sunday, September 6, 2026

मंत्री कौशिक राय हारंगाजाओ से जटिंगा तक ईस्ट – वेस्ट कॉरिडोर पर सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया

  • मंत्री ने की आशा, जनवरी 2026 से पहले पूरा होकर उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा  

असम के मंत्री कौशिक राय रविवार को ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर यानी महासड़क का दौरा किया। एनएचएआई के अधिकारियों, दीमा हसाओ जिला प्रशासन और ठेकेदार के साथ मिलकर हारंगाजाओ से जटिंगा ईस्ट – वेस्ट कॉरिडोर पर सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने निर्माण कार्य प्रगति में और तेजी लाने पर जोर दिया ।

VIDEO

उन्हें आशा है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा की तत्परता और निरंतर निगरानी के कारण, यह कार्य जनवरी 2026 से पहले पूरा होकर उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। एनएचएआई के आरओ सब्यसाची चौधरी, परियोजना निदेशक योगेश रावत उपस्थित थे। मंत्री

इसके बाद  दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के सम्मेलन कक्ष में जटिंगा-हारंगाजाओ ईस्ट – वेस्ट कॉरिडोर सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति, कार्यसूची और विभिन्न मुद्दों पर बराक घाटी विकास विभाग द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य सदस्य ( सीईएम ) देबोलाल गोरलोसा, मंत्री नंदिता गोरलोसा, बराक घाटी विकास विभाग के सचिव रंजीत लस्कर, एनएचएआई के आरओ सब्यसाची चौधरी बैठक उपस्थित थे।

Popular Articles