Monday, September 7, 2026

बराक हिंदी साहित्य समिति ने हिंदी दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम करने का लिया निर्णय

  • 7 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता और 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। 
  • डॉ सुजीत तिवारी द्वारा मुलुक चलो आंदोलन पर लिखे गए पुस्तक का भव्य विमोचन हिंदी दिवस समारोह में किया जाएगा।

VIDEO

बराक हिंदी साहित्य समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी दिवस मनाने की प्रस्तुति शुरू कर दी है। कार्यकारिणी समिति ने दो दिवसीय समारोह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। आगामी 7 और 14 सितंबर 2025 को, समारोह किए जाएंगे। 7 सितंबर को स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जबकि 14 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मालूम हो कि रविवार, 24 अगस्त 2025 को बराक हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। सभा की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने गत बैठक में लिए गए प्रस्तावों तथा आयोजित कार्यक्रमों का विवरण पढ़ा। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि डॉ सुजीत तिवारी द्वारा मुलुक चलो आंदोलन पर लिखे गए पुस्तक का भव्य विमोचन हिंदी दिवस समारोह में किया जाएगा। हिंदी दिवस समारोह का मंच इस बार ‘मुलुक चलो आंदोलन के अमर बलिदानियों’ के नाम समर्पित होगा।

उप समिति का गठन : समिति के संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी को संयोजक नियुक्त किया गया।

हिंदी दिवस समारोह आयोजन करने को लेकर विधिवत चर्चा हुई। कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव रखें। अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी ने सभी के विचारों को सुना। हिंदी दिवस मनाने के लिए उप समिति का गठन किया गया है। समिति के संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी को संयोजक नियुक्त किया गया।

इसके अलावा सह – संयोजक के रूप में समिति के उपाध्यक्ष क्रमशः कन्हैयालाल सिंगोदिया, दुर्गेश कुर्मी, अरुण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, सह – सचिव बिंदु सिंह, संगठन सचिव राजन कुंवर, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव कमला सोनार, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल सहित तारकेश्वर सिंह, अनंतलाल कुर्मी, वंशीलाल भाटी, सुनील सिंह, श्रीमती, श्रीमती किरण त्रिपाठी, श्रीमती सविता जायसवाल, मनोज कुमार साह, कौशल सिंह, राजीव कुमार राय,  अपर्णा तिवारी, के नाम शामिल है।

सम्मान चयन समिति में अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा, हिंदी दिवस समारोह संयोजक युगल किशोर त्रिपाठी, कन्हैयालाल सिंगोदिया, दुर्गेश कुर्मी, तारकेश्वर सिंह, अरुण कुमार महतो के नाम शामिल है। जबकि अर्थ संग्रह समिति में सांवरमल काबरा, बंसीलाल भाटी, तारकेश्वर सिंह, मनोज साह, प्रमोद जायसवाल और अनंत लाल कुर्मी को रखा गया।

बैठक दौरान समिति की सदस्यता हेतु आए अनेक फार्म ग्रहण किए है। समिति के उपाध्यक्ष तथा विद्यार्थी सम्मान समारोह के संयोजक कन्हैयालाल सिंगोदिया ने विद्यार्थी सम्मान समारोह में हुए खर्च का ब्योरा रखा। चर्चा के दौरान विभिन्न सदस्यों ने विचार और सुझाव व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। राजन कुंवर ने साहित्यिक पत्रिका निकालने का प्रस्ताव रखा।

राजन कुंवर ने बताया कि हिंदी दिवस में छात्रों के बीच ज्ञानवर्धन साहित्यिक पुस्तक वितरण के लिए उन्होंने ऑर्डर कर दिया है। सभा के अंत में समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र द्विवेदी के बड़े भाई, दुल्ल्भछोड़ा चाय बागान निवासी, प्रख्यात कर्मकांडी स्वर्गीय पंडित लंबोदर द्विवेदी के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई। समिति के प्रचार सचिव योगेश दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

Popular Articles