Monday, September 7, 2026

ज़रूरतमंद लोगों के बीच छाते, टी शर्ट, रेनकोट और नाइट सूट वितरित

  • जलिंगा गाँव मे महीने भर शरबत वितरण

साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रभाषा एवं अग्रोहा अग्रवाल अग्रसेन प्रचारक संस्था ने बराक वैली सीमेंट लिमिटेड वैली स्ट्रोंग द्वारा भेंट किए छाते एवं टी शर्ट रेनकोट नाइट सूट चुनिंदा जरूरतमंद लोगों में वितरित किये। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल समय समय पर सब सामग्री उपलब्ध कराते हैं।

हैलाकांडी, त्रिपुरा एवं शिलचर के लोगों के अलावा जलिंगा गाँव में साहित्य मित्र के प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल एवं दुलाल मामा ने मजदूरों को भेंट किया। साहित्य मित्र संस्था 1998 से पुराने कपड़े दवाई एवं किताबों का संग्रह करके जरूरतमंद संस्थानों को वितरित करती है। इसके पहले साहित्य मित्र संस्था जो सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक राष्ट्रभाषा एवं अग्रोहा अग्रवाल अग्रसेन प्रचारक संस्था ने भयंकर गर्मी में शिलचर नरसिंह अखाड़ा जलिंगा गाँव मे महीने भर शरबत वितरण किया।

जलिंगा गाँव मे साहित्य मित्र संस्था के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बार बार स्कूलों एवं गांवों में जलजीरा आम एवं नींबू शरबत पिलाया। छात्रों एवं ग्रामीणों को बहुत अच्छा लगा। वर्षों से पुराने कपड़े भी वितरित किये जा रहे हैं। अध्यक्ष मदन सुमित्रा सिंघल- ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य मे गौशाला मे दान एक बड़ी टेबल भंडारे के लिए नरसिंह अखाड़ा में भेंट की ( जो स्वर्गीय राजेश अग्रवाल की स्मृति में मिली है । जगह जगह शरबत पिलाया गया। नरसिंह अखाड़ा प्रबंधन समिति के सचिव विकास सारदा ने आभार व्यक्त किया।

  • मदन सुमित्रा सिंघल

Popular Articles