Monday, September 7, 2026

ओएनजीसी, श्रीकोना फॉरवर्ड बेस के जीजीएम अश्विनी कुमार वालिया को उत्तर-पूर्व क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवामूलक कार्यों के लिए “उद्यमरत्न पुरस्कार” से किया गया सम्मानित 

  • हिंदी न्यूज बराक वार्ता ने किया सम्मान

सिलचर श्रीकोणा स्थित ओएनजीसी के फॉरवर्ड बेस के जीजीएम अश्विनी कुमार वालिया को उत्तर-पूर्व क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवामूलक कार्यों के लिए “उद्यमरत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बांग्ला और हिंदी समाचार माध्यम बराक वार्ता की ओर से प्रदान किया गया।

हालही में संस्था के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओएनजीसी के जीजीएम अश्विनी कुमार वालिया उपस्थित थे। इस दिन उन्होंने कई विशिष्ट व्यक्तियों को विद्यारत्न, ज्ञानरत्न, शिक्षारत्न, कलारत्न सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए। बराक वार्ता न्यूज चैनल के निदेशक के निर्देश पर अश्विनी कुमार वालिया को उनके कार्यालय में जाकर उत्तर-पूर्व के विकास और प्राकृतिक तेल एवं गैस आयोग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार बराक वार्ता के निदेशक शिव शंकर सिंह की ओर से संपादक संजीव कुमार सिंह, पत्रकार नीलम चंद, वीडियो जर्नलिस्ट दीपजॉय चक्रवर्ती और तापस नाथ ने उनके हाथों में सौंपा। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर ओएनजीसी के एचआर मनीष चंचल, वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र वर्मा और अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे।

इस पहल की सराहना करते हुए जीजीएम अश्विनी कुमार वालिया ने कहा कि समाज और देश के विकास के हित में उन्होंने केवल अपना कर्तव्य निभाया है और जीवन भर वे अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक देश और समाज के विकास के लिए समर्पित करेंगे।

Popular Articles