Monday, September 7, 2026

लखीपुर के 19 चाय बागानों में हो रहा करम पूजा सम्मेलन एवं झुमुर नृत्य का आयोजन 

  • बुधवार को क्षेत्र के सात चाय बागानों में करम पूजा सम्मेलन का आयोजन किया गया

मंत्री कौशिक रॉय के सहयोग और बराक वैली चाय जनगोष्ठी उन्नयन समिति  के प्रबंधन में लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के 19 चाय बागानों में करम पूजा सम्मेलन एवं झुमुर नृत्य का आयोजन होने जा रहा है।

VIDEO

इस अवसर पर व्यापक व्यवस्था के चलते बराक वैली चाय जनगोष्ठी उन्नयन समिति ने लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में दो तिथियों को करम पूजा आयोजित की जा रही है 3 अगस्त बुधवार को क्षेत्र के सात चाय बागानों में करम पूजा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दिन,दिलकुश , बिन्नाकांदी , हातिकुरी, मोतीनगर  बालाधन, बील बागान , और अलीपुर इन सात चाय बागानों में पुरे उत्साह,उमंग और धार्मिक रीति रिवाज के साथ करम पूजा सम्मेलन पालन किया गया। इसके अतिरिक्त, अगले 7 अगस्त को पालोरबंद , नारायणपुर ,लाबक , लालंग , दीवान, बरथल,थाईलु, लेदियाछोरा, रोहमान, बहादुरपुर और लखीपुर चाय बागान सहित कुल 11 चाय बागानों में करम पूजा सम्मेलन और झुमुर नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

इस करम पूजा को दिन-ब-दिन लुप्त होते देख, पिछले वर्ष लखीपुर के विधायक और राज्य के मंत्री कौशिक राय ने इस प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के लिए उन्होंने स्वयं इसकी पहल किया। उनकी इस पहल की सराहना करते हुए बराक वैल चाय जनगोष्ठी उन्नयन समिति ने भी पुरे जोश के साथ हाथ बंटाया । पिछले वर्ष शुरुआती तौर पर क्षेत्र के दस चाय बागानों में करम पूजा सम्मेलन आयोजित किया गया था, ताकि पूजा का आयोजन सुंदर ढंग से हो और इस पूजा के प्रति जागरूकता पैदा हो।

इस वर्ष मंत्री कौशिक रॉय की पहल पर दस से बढ़कर 19 चाय बागानों में पूजा का आयोजन किया गया है। इस दिन बालाधन चाय बागान नाचघर में आयोजित करम पूजा सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए झुमुर कलाकारों की मनमोहक अपने प्रस्तुति ने  उपस्थित जनसमूह का साबासी बटोरने में सफल रहे। साथ ही क्षेत्र के झुमुर और लोकगीत गायक सुमन केवट, दीपिका हाजाम ने भी अपने कलाकारी बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।कुल मिलाकर इस दिन का करम पूजा सम्मेलन में लोगों ने बड़ी संख्या उपस्थित होकर आनन्द उठाया।यह एक प्राचीन कृषि पर्व है जो फसल कटाई के समय प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और अच्छी फसल की कामना के लिए मनाया जाता है।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles