Saturday, April 18, 2026

सिलकुड़ी में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास ‘सखी निवास’ का मंत्री कौशिक राय ने रखी आधारशिला, सांसद परिमल शुक्लवैद भी रहे उपस्थित  

  • मिशन शक्ति योजना के तहत महिला सशक्तिकरण और जन-केंद्रित विकास पर बल 
  • 8.4 करोड़ रुपये की लागत से 20 कमरों और किफायती दरों पर पीजी जैसी सुविधाओं वाले इस छात्रावास का किया जाएगा निर्माण 
  • मंत्री कौशिक राय ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वह बराक और ब्रह्मपुत्र घाटियों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

VIDEO NEWS

असम के मंत्री कौशिक राय ने बड़खोला विधानसभा क्षेत के सिलकुड़ी इलाके में वर्किंग विमेंस हॉस्टल का आधारशिला रखी। इस अवसर पर सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद और कछार जिला आयुक्त मृदुल यादव समेत अन्य विभागीय अधिकारी की उपस्थिति रही। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया।

‘सखी निवास’ भारत सरकार की ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत एक कामकाजी महिला छात्रावास योजना है, जिसका उद्देश्य कामकाजी और प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए सुरक्षित, किफायती और सुविधानुसार आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को उनके बच्चों के साथ रहने की अनुमति है और छात्रावासों में डे-केयर सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

सभा को संबोधित करते हुए, मंत्री कौशिक राय ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वह बराक और ब्रह्मपुत्र घाटियों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत असम के हर कोने में बिना किसी असमानता के प्रगति पहुँचाना रहा है, और इस तरह की परियोजनाओं को संभव बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दिया।

मंत्री राय ने कछार में सोनाबारीघाट बाईपास के पास एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय परिसर और सिलचर में नए सर्किट हाउस जैसी प्रमुख परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि ये बुनियादी ढाँचे का आधुनिकीकरण करेंगे, प्रशासनिक कामकाज को आसान बनाएंगे, सिलचर शहर में भीड़भाड़ कम करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएंगे। सखी निवास पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक छात्रावास नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

मंत्री ने जन कल्याण पर निरंतर ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए, कछार में परिवर्तनकारी परियोजनाओं को लाने के लिए उनके नेतृत्व को श्रेय दिया। मंत्री ने कांग्रेस पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विकास का कहीं भी नामोनिशान नहीं था। बराक घाटी की उपेक्षा हो रही थी। ग्राम विकास पर कोई जोर नहीं था। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन और विशेषकर डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की सरकार में तेजी से काम हो रहा।

सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद्य ने अपने भाषण में छात्रावास परियोजना को कछार में अपनी तरह की पहली परियोजना बताया और महिलाओं के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाली नीतिगत पहलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा की सराहना की। उन्होंने बताया कि अपने परिवारों से दूर रहने वाली कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की आवास और सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिले में पहले कभी ऐसी परियोजना शुरू नहीं की गई थी।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि छात्रावास न केवल आवास प्रदान करेगा, बल्कि एक सुरक्षित, सहायक वातावरण भी प्रदान करेगा जो सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। एनआईटी सिलचर, असम विश्वविद्यालय और सिलचर मेडिकल कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों का उल्लेख करते हुए, सांसद ने सिलचर में छात्राओं के लिए ऐसी सुविधा के महत्व पर ज़ोर दिया।

कछार के जिला आयुक्त मृदुल यादव ने परियोजना का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि 8.4 करोड़ रुपये की लागत से 20 कमरों और किफायती दरों पर पीजी जैसी सुविधाओं वाले इस छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंचित महिलाओं और काम के लिए अपने परिवारों से दूर रहने को मजबूर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

जिला आयुक्त यादव ने एनआईटी सिलचर, असम विश्वविद्यालय और सिलचर मेडिकल कॉलेज के निकट होने के लाभ को रेखांकित किया, जिससे महिलाओं को असुरक्षित या दूर आवास की तलाश किए बिना कार्यस्थलों और संस्थानों तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि यद्यपि निर्माण अवधि 18 महीने है, फिर भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर, छात्रावास को मार्च 2026 तक पूरा करने के प्रयास चल रहे हैं ताकि इसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके।

योगेश दुबेपूर्वोत्तर हलचल

Popular Articles