Saturday, April 18, 2026

डोलू एयरपोर्ट और शिलोंग – सिलचर हाई – स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला, नए वर्ष में खुल जाएगा महासड़क

  • कनेक्टिविटी को बढ़ाना और पूर्वोत्तर क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना उद्देश्य, मंत्री कौशिक राय ने दी जानकारी 

योगेष दुबे

बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर असम यात्रा पर आएंगे। दो प्रमुख बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे। हालांकि यात्रा की तिथि अभी तक तय नहीं है।

  • VIDEO 

नए वर्ष यानी जनवरी महीने में प्रधानमंत्री आ सकते है। असम के मंत्री कौशिक राय ने इसकी जानकारी साझा की। सिलचर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया, मंत्री जयंतमल्ल बरुआ और सांसद परिमल शुक्लवैद की उपस्थिति में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री राय ने बताया कि सिलचर ( डोलू ) ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और शिलोंग ( मावलिंगखुंग) से सिलचर ( पंचग्राम ) तक हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र के हाथ रखने की बातचीत जारी है।

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने संवाद किया है। प्रधानमंत्री के हाथों आधारशिला रखी जा सके इसके लिए प्रयास जारी है। शिलोंग – सिलचर हाई – स्पीड कॉरिडोर की लागत 22,864 करोड़ है। इसका उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाना और पूर्वोत्तर क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसकी कुल लंबाई 166.80 किलोमीटर होगी; इसमें से 144.80 किलोमीटर हिस्सा मेघालय में और 22 किलोमीटर हिस्सा असम में होगा। इस परियोजना से गुवाहाटी, शिलांग और सिलचर के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर जैसे अन्य पूर्वोत्तर राज्यों और असम के बराक घाटी क्षेत्र तक कम समय में बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से मेघालय में सीमेंट और कोयला उत्पादन जैसे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर कनेक्टिविटी से पूर्वोत्तर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी; इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री राय ने डोलू एयरपोर्ट बनेगा। राज्य सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सिलचर के डोलू में एयरपोर्ट बनने से दक्षिण असम ही नहीं समकक्ष पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया इस वर्ष के दिसंबर अथवा आगामी नववर्ष में ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर ( महासड़क ) जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि महासड़क का काम काफी आगे बढ़ गया है। दिसंबर में भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है। इस परियोजना को शुरू करने का श्रेय वाजपेयी को जाता है। लंबे समय से इस परियोजना का काम चल रहा। परियोजना बहुत चुनौती भरा रहा है।

केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की डबल इंजन की सरकार में एक बड़ा काम पूरा करने जा रहे है। इस मार्ग के खुल जाने से दक्षिण असम और गुवाहाटी के बीच यातायात सहज हो जाएगा। मंत्री ने सिलचर महानगर में बनने वाले एलिवेटेड रोड ( फ्लाईओवर ), बीरबल बाजार से मेडिकल कॉलेज तक सड़क का चौड़ीकरण और मधुराघाट पुल के बारे में जानकारी दी। जल्द ही नवंबर या दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री सिलचर आ रहे। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। बराक घाटी की जनता को बड़ी सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के नेतृत्व में तेज गति से विकास हो रहा। नए वर्ष में कई परियोजनाओं का काम पूर्ण भी होने वाला है।

Popular Articles