Saturday, April 18, 2026

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में मादक पदार्थ की तस्करी मामले में कछार के एक युवक सहित दो गिरफ्तार

  • नशीले पदार्थ जब्त 

मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले के एनएच 6 पर स्थित लुमश्नॉन्ग में एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सहित दो लोगों को संदिग्ध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर 14 अक्टूबर की शाम उमकियांग गश्ती चौकी के नेतृत्व में एक टीम ने नाका लगाया और असम के सिलचर से आए कार की तलाशी ली और कछार  काबूगंज निवासी अब्दुल रोब लस्कर उर्फ मुन्ना (22) को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में, एएनटीएफ, मेघालय की मदद से, शिलोंग के हरि सभा लाबान निवासी एक अन्य आदतन अपराधी और सह-आरोपी आसिफ वाहलांग को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच साबुन के डिब्बे ((60 ग्राम संदिग्ध हेरोइन) ) और एक (1) वाहन बरामद किया गया। तदनुसार, लुमश्नॉन्ग पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे-पीछे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने नशीले पदार्थों के व्यापार के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आकर स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करने का आग्रह किया है। पहचान गुप्त रखी जाएगी और उचित पुरस्कार दिए जाएँगे।

Popular Articles