Sunday, September 6, 2026

आशीर्वाद क्लब ने भव्य काली पूजा आयोजन के साथ – साथ जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों के बीच किया वस्त्र वितरण 

  • जनसेवा कार्यों के लिए जाना जाता है आशीर्वाद क्लब

सिलचर के पंचायत रोड स्थित आशीर्वाद क्लब प्रतिवर्ष भव्य रूप से काली पूजा का आयोजन के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहा।

  • VIDEO

इस वर्ष भी भव्य रूप से काली पूजा की। बृहद स्तर भंडारे के अलावा महिला पुरुष सहित 20 जनों के बीच वस्त्र वितरण किया, 14 महिलाए और छह पुरुष शामिल थे। उपरोक्त क्लब के सलाहकार रंजीत साहू ने बताया कि काली पूजा में स्थानीय परिवारों की भागीदारी रही।

भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के अगले दिन 20 जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती कुर्ता दिया गया ।

आशीर्वाद क्लब के अध्यक्ष सौरभ कोइरी, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश दास, सचिव रोहित चक्रवर्ती, शयन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष संदीप भट्टाचार्य, सलाहकार रंजीत साहू, मिहिर कांति राय, राम देव, अशोक कोइरी सहित अन्य की विशेष उपस्थिति में पूजा और वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि आशीर्वाद क्लब समय समय पर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा कार्य को करता रहता है।

Popular Articles