Monday, September 7, 2026

श्री सिलचर गौशाला ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गोपाष्टमी, महान गायक जुबिन गर्ग को दी श्रद्धांजलि 

  • श्रीकृष्ण की पूजा की गई। हवन किया गया, गौमाता की पूजा की गई। गौशाला प्रांगण में पहुंचे गौ भक्तों ने गौ को गुड़ खिलाएं और परिक्रमा की। 

श्री सिलचर गौशाला ने इस वर्ष बहुत ही सादगीपूर्ण तरीके से गोपाष्टमी मनाया। असम के महान गायक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री सिलचर गौशाला ने भव्य मेले का आयोजन नहीं किया। गौशाला प्रांगण में श्रीकृष्ण की पूजा की गई।

  • VIDEO NEWS 

हवन किया गया। कमलेश शर्मा और सुशील अग्रवाल अपनी – अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में बैठे जबकि पंडित ओमप्रकाश जोशी ने पूजा एवं हवन कार्य संपन्न कराया। अन्य गौ भक्तों ने हवन में आहुति दी। गौमाता की पूजा की गई। गौशाला प्रांगण में पहुंचे गौ भक्तों ने गौ को गुड़ खिलाएं और परिक्रमा की।

पूजा – हवन पश्चात खिचड़ी प्रसाद का भोग लगाया गया व सभी गौभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया श्री सिलचर गौशाला के अध्यक्ष ईश्वर भाई उभाडिया भी घंटे भर रहे। महासचिव राजेश गुलगुलिया ने बताया कि इस वर्ष गोपाष्टमी पर कोई बृहद आयोजन नहीं हुआ। असम के गौरव एवं महान गायक जुबिन गर्ग के निधन से समूचा राज्य शोक में है।

श्री सिलचर गौशाला ने भव्य मेले का आयोजन न कर जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर भूमि दानदाताओं में से एक कुंजबिहारी अग्रवाल, गौशाला के संस्थापक सचिव हनुमान जैन सहित परमेश्वर लाल काबरा , गिरिजाशंकर अग्रवाल, सांवरमल काबरा, बसंत सिपानी, सुरेंद्र कोठारी, पवन राठी, जयराम तंवर, गोवर्धन डागा आदि की उपस्थिति रही। इसके अलावा समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

Popular Articles