- कछार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने दी जानकारी
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग – अलग अभियान चलाया। सात लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। लगभग एक करोड़ मूल्य के 200 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त हुआ।
- VIDEO
कछार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने बताया कि सिलचर शहर की चमड़ागोदाम इलाके के फटकबाजार, कालीबाड़ी रोड पर सुबह लगभग 8:30 बजे अभियान चलाया गया। तीन लोग पकड़े गए, उनकी पहचान अबजोल हुसैन लस्कर (38),कबीर अहमद लस्कर उर्फ बिकी (30) और रोने दास (21) के रूप में हुई। पकड़े सभी स्थानीय निवासी है। उनके कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं जब्त की गईं, जिनमें नकद 21070 सहित कुल 100 शीशियों में 35 ग्राम हेरोइन मिला। तस्करों के पास से दो मोबाइल सह एक स्कूटी बरामद किया गया।
एक अन्य अभियान में चार लोग धरे गए, उनकी पहचान राहुल कुमार, छोटू कुमार,कमल कुमारी और स्वेता कुमारी के रूप में की गई। ये सभी चार बिहार राज्य के निवासी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेन ने कहा कि पकड़े गए लोग ड्रग्स कारोबार से जुड़े है, ऐसी इनपुट पहले से ही उन्हें मिले थे। ये एक होटल में रुके थे। तलाशी के दौरान उनके पास से साबुन की डिब्बियों में 160 ग्राम हेरोइन जब्त हुआ। पुलिस उपरोक्त दोनों मामलों में क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


