- राज्य के मंत्री कौशिक राय, सांसद परिमल शुक्लवैद, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, विधायक क्रमशः दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम सहित अन्य गणमान्य की रही उपस्थिति
VIDEO
भारत रत्न डॉ. भूपेन हज़ारिका की 14वीं पुण्यतिथि पर यहां सिलचर पुलिस परेड ग्राउंड में लगभग दस हज़ार लोगों ने एक साथ एक – दूसरे का हाथ पकड़ते हुए भूपेन दा के गाए बांग्ला गीत “मानुष मानुषेर जान्ने” गाकर दिवंगत संगीतकार को श्रद्धापूर्वक सार्वजनिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

सात हज़ार स्कूली छात्र -छत्राओं के अलावा सांस्कृतिक एवं अन्य जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। गीत की प्रस्तुति समय पूरा ग्राउंड भावपूर्ण वातावरण बन गया। भूपेन दा को श्रद्धांजलि स्वरुप गीत गाकर नमन किया। इस मौके पर राज्य के मंत्री कौशिक राय, सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, विधायक क्रमशः दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम, कछार जिला परिषद के अध्यक्ष कंकण नारायण सिकदर, कछार जिला आयुक्त मृदुल यादव, एसएसपी पार्थ प्रतिम दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मंत्री कौशिक राय अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। असम सरकार के सांस्कृतिक विभाग की पहल पर आयोजित ‘सुधाकंठ डॉ. भूपेन हज़ारिका की 14वीं पुण्यतिथि पर विशेष रूप से श्रद्धांजलि’ दी गई। मैदान में बड़ी संख्या में जुटे लोगों द्वारा भूपेन दा के गाए गीत की प्रस्तुति के साथ श्रद्धांजलि दी गई। असम के सभी जिलों, सह – जिलों में भारत रत्न भूपेन दा के गाए गीत गाकर सार्वजनिक श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में भूपेन दा के कई अन्य गीत भी गाए गए। इसके पूर्व भूपेन दा की तस्वीर पर पुष्पांजलि की गई।


