Monday, September 7, 2026

शिलांग : दोरबार श्नोंग रियात्समथियाह ने धूमधाम से मनाया आजादी का जश्न

  • पद्मश्री सिलबी पासाह को उनकी उपलब्धि के लिए किया गया सम्मानित

मेघालय की राजधानी शिलांग में स्वाधीनता दिवस दिन दोरबार श्नोंग रियात्समथियाह ने आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया। इसकी शुरुआत पद्मश्री सिलबी पासाह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इलाके के लगभग 200 निवासियों ने इसमें भाग लिया। दोरबार हॉल में एक फोटो गैलरी का उद्घाटन किया गया।

दोनों कार्यक्रमों पर टिप्पणी करते हुए हेडमेन एम खारकरंग सेवानिवृत्त आईपीएस ने कहा कि 2023 से इस इलाके में सभी की सामूहिक भागीदारी के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों का जश्न मन रहा है और इसका उद्देश्य इलाके में एकता की भावना, राष्ट्रवाद की भावना और देश के लिए गौरव पैदा करना है।

फोटो गैलरी इसलिए खोली गई ताकि आने वाली पीढ़ियों को इलाके के इतिहास के बारे में पता चले। इस अवसर पर पद्मश्री सिलबी पासाह को भी उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

Popular Articles