Saturday, April 18, 2026

दिमा हसाओ के हरांगजाओ स्थित झरने में एनआईटी के तीन छात्र डूबे, यूपी व बिहार के निवासी थे छात्र  

  • छात्रों की मौत मौत पर असम भी है मर्माहत 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के तीन छात्रों की वाटरफॉल्स में डूबकर हुई दर्दनाक मौत से लोग मर्माहत है।ये तीनों छात्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के थे। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है। घटना शनिवार की है। दिमा हसाओ जिले के हरंगाजाओ के लोअर बौलसोल स्थित बहकोल वॉटरफॉल्स में घटी। एनआईटी के तीन छात्र एक झरने में डूब गए।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार अपराह्न हरंगाजाओ के बोल्सोम बागान में स्थित लोअर बौलसोल (हमुनथाजाओ) झरने पर हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘यह दुर्घटना उस समय हुई जब एनआईटी के छात्रों का एक समूह सैर के लिए इस मनोरम झरने पर गया था। सूचना मिलने के बाद, उनकी टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौहार्द राय (20), सर्ववर्तिका सिंह (20) और बिहार की निवासी राधिका (19) के रूप में हुई है। ये सभी छात्र अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर झरने को देखने गए थे।

यह झरना दीमा हसाओ के हरांगजाओ में स्थित है। जो उनके कैंपस से करीब 60 किलोमीटर दूर है।अधिकारी ने बताया कि खराब मोबाइल कनेक्टिविटी और इलाके की दुर्गमता के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ जिसके कारण संचार और समन्वय करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा,‘किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक मेडिकल टीम को तैयार रखा गया था। तीनों छात्रों को पानी से निकाल लिया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

’अधिकारियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों से झरनों और अन्य पर्यटन स्थलों पर जाते समय सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। यह घटना छात्रों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है। बचाव दल लापता छात्रों की तलाश में जुटे हुए हैं। दीमा हसाओ का यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन ऐसे हादसे भी होते रहते हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं ताकि छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। नेटवर्क की समस्या के कारण बचाव कार्यों में थोड़ी बाधा आ रही है, लेकिन टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

Popular Articles