Saturday, April 18, 2026

महान गायक जुबिन गर्ग की 53वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित, कछार भाजपा ने सिलचर और लखीपुर में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

  • मंत्री कौशिक राय लखीपुर और सिलचर में राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ व विधायक दीपायन चक्रवर्ती रहे मौजूद

असम के महान गायक और सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग की 53वीं जयंती मंगलवार को पूरे राज्य के साथ यहां सिलचर में भी मनाई जा रही है। राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कछार भाजपा ने दिवंगत जुबिन गर्ग की 53वीं जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिलचर और लखीपुर सह – जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। लखीपुर में राज्य जनप्रिय कलाकार दिवंगत जुबिन दा के जन्मदिन के अवसर पर लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा “जीवन सुरभि” के नाम से आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन समारोह में मंत्री कौशिक राय की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा, सह  जिला आयुक्त ध्रुबज्योति पाठक, लखीपुर म्युनिस्पल बोर्ड के चेयरमैन मृणाल कांति दास सह संजय ठाकुर, वरुण सिंह, गुंजन कर, रीना सिंह सहित सिलचर सिविल अस्पताल और छोटा मामदा अस्पताल के डॉक्टर और नर्स सहित चिकित्सा कर्मचारी की उपस्थिति रही।इसके अलावा लखीपुर विधानसभा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मंत्री कौशिक राय ने कहा कि रक्तदान – जीवनदान जुबिन दा के जन्मदिन पर इतना महान कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्व शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया का इस महान पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व जुबिन गर्ग की प्रतिमूर्ति के सामने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित किए गए। लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छापूर्वक से रक्तदान किया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी लखीपुर विधानसभा के तीन मंडलों, लखीपुर, विन्नाकांदी और राजाबाजार द्वारा आयोजित इस शिविर का आयोजन  किया गया। लखीपुर विधानसभा के स्थानीय और दूर-दराज इलाकों से आए युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। शिविर की शुरुआत में दीप प्रज्वलित कर जुबिन गर्ग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उक्त रक्तदान शिविर मानवीय सेवा का एक अनूठा उदाहरण रहा। स्वागत भाषण मंत्री कौशिक रॉय ने दिया।ल खीपुर सह- जिला कार्यालय मैदान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन क्षेत्र का विधायक एवं असम सरकार के मंत्री कौशिक रॉय ने किया। इस दिन के रक्तदान शिविर में कुल,202 लोगों ने सहर्ष रक्तदान किया। साथ ही 93 लोगों ने रक्त का प्रकार निर्धारण करवया। उपस्थित लोगों ने महान कलाकार जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शिविर का समापन समारोह में मंत्री कौशिक राय ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशंसा पत्र सौंपा अपने संबोधन में सभी आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने रक्तदान जैसे महान दान का आयोजन के लिए असम सरकार का भी धन्यवाद किया।

वहीं सिलचर, नरसिंहतोला मैदान में महान गायक दिवंगत गर्ग को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, सिलचर के विधायक दिवायन चक्रवर्ती, जिला आयुक्त मृदुल यादव, जिला परिषद अध्यक्ष कंकण नारायण सिकदर, डॉ. अनिरुद्ध विश्वास, कछार भाजपा के दो महासचिव क्रमशः अमिताभ राय, गोपाल राय, सिलचर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास शांडिल्य, जिले की सहायक आयुक्त और  डीडीआईपीआर, बराक घाटी क्षेत्र, की प्रभारी श्रीमती दीपा दास सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई। सभी वक्ताओं ने जुबिन गर्ग को नमन किया। यह बताया कि ज़ुबिन गर्ग के 53वें जन्मदिन के अवसर पर इस रक्तदान शिविर में 100 से ज़्यादा लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे। रक्तदान जीवनदान का एक बड़ा काम है। उन्होंने यह भी कहा कि ज़ुबिन गर्ग हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने सभी से ज़ुबिन गर्ग के निधन पर राजनीति न करने की अपील की।

  • योगेश दुबे – चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles