- शहाबुद्दीन ने कहा कि मारवाड़ी समाज दशकों से असम सहित पूर्वोत्तर के लिए काफी काम किया
- मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव प्रकाश सुराणा ने जैन भवन में मारवाड़ी संगठनों के वरिष्ठ लोगों को साक्षात्कार देने के लिए आमंत्रित किया
गुवाहाटी दूरदर्शन द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर में मारवाड़ी समाज का योगदान पर कार्यक्रम संयोजक शहाबुद्दीन एक डोकोमेंट्री बनाने के लिए शिलचर आये। मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव प्रकाश सुराणा ने जैन भवन में मारवाड़ी संगठनों के वरिष्ठ लोगों को साक्षात्कार देने के लिए आमंत्रित किया। जिसमें अनेक पेशेवर लोगों ने हिस्सा लिया। श्री शहाबुद्दीन ने कहा कि मारवाड़ी समाज दशकों से असम सहित पूर्वोत्तर के लिए काफी काम किया है लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में कहीं दिखाई नहीं देता इसलिए हम नगांव, विजयनगर एवं अन्य क्षेत्रों में काम शुरू किया इसलिए शिलचर आये है।
पत्रकार एवं साहित्यकार मदन सुमित्रा सिंघल बतोर संयोजक मारवाड़ी समाज के पूर्वोत्तर मे योगदान तथा बीच में उग्रवाद के कारण ठहराव आने के बाद शिथिलता पर अपने विचार रखें। कहा कि अतीत के संदर्भ में ही समाज आगे बढ़ता है लेकिन बौद्धिक अभ्यास पर ध्यान न देने के कारण युवाओं को इतिहास के बारे में जानकारी नहीं मिलती सिर्फ वर्तमान के इर्द गिर्द ही काम अपनी अवधि में करते हैं।
शिलचर एवं बराक घाटी में मारवाड़ी समाज द्वारा किए गए कामों तथा निर्मित जैन भवन शिलचर गौशाला राणी सति मंदिर नृसिंह अखाड़ा का विस्तार, दिगंबर जैन मंदिर सहित कई कामों के साथ बदरपुर शिव मंदिर तथा हैलाकांडी मे शारदा परिवार द्वारा निर्मित कॉलेज का भ्रमण करते हुए संक्षिप्त डाटा संग्रह करने का आग्रह किया। श्री प्रकाश सुराणा एवं गौशाला के सचिव राजेश गुलगुलिया ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों एवं संगठनों का साक्षात्कार लिया गया।
मदन सुमित्रा सिंघल


