Monday, September 7, 2026

सिलचर में प्रस्तावित फ्लाईओवर पर ‘विरोध बनाम समर्थन’! कई व्यापारिक संस्थाओं ने किया विरोध, तो नवगठित एक संगठन ने समर्थन में शुरू किया जन हस्ताक्षर अभियान 

  • फ्लाईओवर का समर्थन में नवगठित संगठन का नाम “फ्लाईओवर इम्प्लीमेंटेशन डिमांड कमिटी’ है।

सिलचर महानगर में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर का शहर का एक बड़ा व्यवसायी, विशेषकर सेंट्रल रोड के, वर्ग जहां इसके विरोध में राज्य सरकार कई ज्ञापन दे चुका है, तो वहीं इसके निर्माण के समर्थन में एक संगठन ने जन हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया है।

  • VIDEO

फ्लाईओवर का समर्थन में नवगठित संगठन का नाम “फ्लाईओवर इम्प्लीमेंटेशन डिमांड कमिटी’ है। इस संगठन के अध्यक्ष कुशुमेशु पुरकायस्थ के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष बासुदेव शर्मा, महासचिव सांतनु सूत्रधर एवं उनकी पूरी टीम ने सिलचर महानगर और ग्रामीण इलाकों में फ्लाईओवर के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रहे। बासुदेव शर्मा और सांतनु सूत्रधर ने कहा कि सिलचर की भारी ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने फ्लाईओवर बनाने का निर्णय के साथ राशि की मंज़ूरी दी।

यह बनता है, तो सिलचर का पहला फ्लाईओवर होगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से शहर के लोग ही नहीं ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों का भी उपकार होगा। ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। मेडिकल कॉलेज जाने वाले रोगियों का लाभ होगा। चूंकि हर रोज अनेक एम्बुलेंस जाम में फंसी रहती है। उनका कहना था कि जो लोग फ्लाईओवर का विरोध कर रहे उनकी संख्या बहुत कम है। विरोध करने वाले व्यवसायी वे है, जिनके घरों और दुकानों का कुछ हिस्सा अधिग्रहण किया जाएगा। मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर बनाने के लिए फंड दिया है। तब से फ्लाईओवर बनाने को लेकर मतभेद है।

कुछ व्यवसायियों ने फ्लाईओवर बनाने का विरोध किया। जिसके चलते प्रशासन की तरफ से नागरिकों की मीटिंग भी बुलाई गई थी। मीटिंग में फ्लाईओवर बनाने का फैसला भी लिया गया है। फिर भी कुछ कारोबारियों ने एतराज जताया। इस बार ट्रैफिक जाम से मुक्त शहर बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करने की मांग वाली कमेटी बनाई गई है। 23 सदस्यों वाली कमेटी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगा। मुख्यमंत्री जब सिलचर दौरे पर आएँगे, तब उन्हें फ्लाईओवर के समर्थन में लोगों द्वारा किए हस्ताक्षर कागजात को सौंपेंगे।

सिलचर शहर में कैपिटल पॉइंट से रंगिरखारी सुपर स्मार्ट तक फ्लाईओवर बनाने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर फ्लाईओवर बनता है, तो बराक वैली और सिलचर में बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप को एक नई दिशा मिलेगी और आम लोगों को इसका फायदा होगा। कुछ बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन इस डेवलपमेंट प्रोग्रेस को ठीक से लागू नहीं होने दे रहे हैं, जिसे उन्होंने बहुत दुख की बात बताया। उन्होंने उन व्यवसयियों को चेतावनी दी जो अपने व्यापार के लिए इस प्रोजेक्ट को लागू नहीं होने दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में किसी भी बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन का अपने फायदे के लिए पर्सनल दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नई बनी कमेटी ने चारों बिजनेस ऑर्गनाइजेशन द्वारा उठाई गई समस्याओं को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। शहर के अलग-अलग इलाकों में जो बिजनेसमैन गैर-कानूनी तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं, वे वह जमीन खाली कर दें, नहीं तो बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा, यह कहा गया। उन्होंने बराक वैली के सभी लेवल के ऑर्गनाइजेशन के अधिकारियों से एक साथ आने और फ्लाईओवर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उनके अनुसार, फ्लाईओवर सिलचर के लोगों का ड्रीम प्रोजेक्ट होना चाहिए, इसमें कोई रुकावट नहीं है।

Popular Articles