- स्थानीय जनता ने अवैध ड्रग्स, जुआ और शराब के कारोबार के पीछे मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की मांग की
शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष जमजॉय चौधरी पर न्यू सिलचर शहर में तृतीय लिंक रोड पर गैर-कानूनी तरीके से संचालित जुआ, शराब और ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ बोलने पर हमला किया गया।
- VIDEO
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनका जुर्म इलाके में खुलेआम फैली इन बुरी आदतों का खुलकर विरोध करना था। सोमवार की रात, बदमाशों के एक समूह ने जमजॉय पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। बुरी तरह पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़े। हालांकि इस घिनौने हमले की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, लेकिन आम लोग, जो लंबे समय से इस गैर-कानूनी गैंग के ज़ुल्म से परेशान हैं, उनका आरोप है कि वही कुख्यात उत्तम दास इस आपराधिक साम्राज्य का बादशाह है।
स्थानीय जनता ने अवैध ड्रग्स, जुआ और शराब के कारोबार के पीछे मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की मांग की। कहा गया इलाके का माहौल बुरी तरह खराब हो गया है। युवा समुदाय नशे की चपेट में है। फिलहाल हमले की जानकारी मिलते ही कछार जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल तुरंत अस्पताल और पुलिस थाने पहुंची। सिलचर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत पाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत देवनाथ, जिला सेवादल अध्यक्ष कुशल दत्त और जिला कांग्रेस सचिव सजल बनिक समेत कई नेता घायल जमजॉय को देखने अस्पताल में पहुंचे और सुध लिया।
उन्हें कानूनी मदद का भरोसा दिलाया। इस बीच, रंगिरखारी पुलिस चौकी प्रभारी राजू डे ने घटना की अहमियत समझते हुए रात में ही एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने की अपील की है।


