Sunday, September 6, 2026

पैलापुल पीएम श्री जेएनवी में त्रि-दिवसीय जिला-आधारित प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन 

  • प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के तरीके और जागरूकता अभियान पर बल 

असम के दस अन्य जिलों में आयोजित होने वाली जिला-आधारित प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन आज लखीपुर सह-जिले के पैलापुल स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में किया गया। यह कार्यशाला राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित की गई।

  • VIDEO 

अधिकारियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया कार्यशाला का आज सह-जिला सर्कल अधिकारी रितुपर्णा भद्रा द्वारा आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 147 सीआरपीएफ के कमांडेंट पीएल. भट भी उपस्थित रहे । आपदा राहत कार्यशाला 15, 16 और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में, अचानक प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकारी विभाग के बीच संचार के माध्यम से मिलकर प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के तरीके बताए जाएंगे।

आपदाओं से निपटने के तरीकों पर एक जागरूकता अभियान भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लखीपुर सह-जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। राज्य में पहली बार प्राकृतिक आपदा कार्यशाला का यह अभियान  रात्रिकाल में आयोजित किया जाएगा जो कि 18 दिसंबर को आयोजित होगी। इसमें रात्रिकाल में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर समन्वित तरीके से बचाव अभियान चलाने का अभ्यास भी किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में लखीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष मृणाल कांति दास, जिले की सहायक आयुक्त चंदन कलिता, अग्निशमन विभाग के प्रभारी लालचिंग तिमुंग और पैलापुल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वास कुमार राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles