- सिलचर बाईपास और काज़ीदहर में चलाया गया अभियान
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में कछार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दो अलग अलग अभियानों पुलिस ने 2.75 करोड़ मूल्य के हेरोइन जब्त किया। इस सिलसिले में चार ड्रग्स तस्कर दबोचे गए है।
वीडियो
कछार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने बताया कि एक विशेष जानकारी के आधार पर नशीले पदार्थों के खिलाफ दो अलग अलग अभियान चलाए।
पहला सिलचर पुलिस थाना अंतर्गत शहर की सिलचर बाईपास पर, वाहनों की तलाशी के दौरान 152.98 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई और दूसरेअभियान में काज़ीदहर में 33 साबुन के डिब्बों में 366 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । पकड़े गए तस्करों के साथ पूछताछ जारी है। समाचार लिखे जाने तक विस्तृत खबर की प्रतिक्षा है।


