- बड़खोला क्षेत्र के विकास पर जोर देने की वकालत
सिलचर सांसद परिमल शुक्लवैद ने जिले के बड़खोला और उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में, संसदीय क्षेत्र विकास निधि ( एमपीएलएडीएस) के तहत कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दिन उन्होंने सबसे पहले उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के रंगपुर में 5 – 5 लाख रुपए की लागत से बन रहे अंगारजुर शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर सामुहिक भवन की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के बड़ारामपुर गांव पंचायत के रामपुर बस्ती में 5 लाख रुपए की लागत से बन रही काली मंदिर की चारदीवारी, ग्राम पंचायत के मासुघाट दास पारा में काली मंदिर के 5 लाख टका की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।
इसी क्रम में क्षेत्र के मासिमपुर गांव पंचायत इलाके में एक श्री कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस मंदिर का निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। मासुघाट गांव पंचायत के मासुघाट दास पारा में काली मंदिर के 5 लाख रुपए की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। मासिमपुर में सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि एक मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपया पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने पर वे भविष्य में और योजना का प्रयास करेंगे। उनके अनुसार अगले दिनों में यहां एक भव्य और सुंदर श्री कृष्ण भगवान का मंदिर बन कर तैयार किया जाएगा। मासिमपुर गांव पंचायत इलाके का सार्विक विकास पर जोर देते हुए सांसद ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस का विधायक रहने के कारण यह क्षेत्र आज की तारीख में , जिले का अन्य इलाकों से बहुत पिछड़ा हुआ है। यहां सड़क व्यवस्था सहित अन्य सभी क्षेत्रों में यह विकास कार्यों से वंचित रहा है। इस अवसर पर उनके साथ सिलचर जिला परिषद अध्यक्ष कंकण नारायण सिकदर,बड़खोला भाजपा मंडल अध्यक्ष पिनाक कांति दास,अमलेंदु दास सहित और भी कई लोग उपस्थित रहे।
चंद्रशेखर ग्वाला


