Sunday, September 6, 2026

कछार पुलिस ने दो करोड़ मूल्य के 406 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला सहित पांच को दबोचा 

  • नशे का खिलाफ कछार पुलिस का चला बड़ा अभियान 
  • गाड़ी मिजोरम के चंपाई जिले से आ रही थी

वीडियो

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में दो करोड़ मूल्य के 406 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त हुआ है।

सोनाबारीघाट बाईपास, आइजल रोड पर एक बोलेरो पिकअप और एक हुंडई वेन्यू जिसका को रोका गया, जिससे बोलेरो पिकअप के गुप्त चैंबर से 40 बॉक्स संदिग्ध हेरोइन, जिसका कुल वजन 406 ग्राम था, बरामद हुई। इस सिलसिले में दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों की पहचान तीन असम के श्रीभूमि के कमरुल इस्लाम, हलीम उद्दीन और सरमीना परबीन और दो मिजोरम की निवासी हमन पुई और लालथनपुई के रूप में हुई।

गाड़ी मिजोरम के चंपाई जिले से आ रही थी। आगे और पीछे के कड़ी का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Popular Articles