Sunday, September 6, 2026

सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स ने गुवाहाटी में डिस्प्ले सेंटर का किया शुभारंभ 

  • यह सेंटर स्थानीय व्यापारियों, ज्वेलर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को सेफ, वॉल्ट और अन्य हाई-सिक्योरिटी स्टोरेज सॉल्यूशंस आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

गुवाहाटी: फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध ब्रांड गुनेबो ने गुवाहाटी में अपने नए डिस्प्ले सेंटर को लॉन्च किया। इस डिस्प्ले सेंटर के माध्यम से गुनेबो द्वारा अपने प्रमुख ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स की नवीनतम और उन्नत प्रोडक्ट रेंज को प्रदर्शित किया गया है। यह सेंटर स्थानीय व्यापारियों, ज्वेलर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को सेफ, वॉल्ट और अन्य हाई-सिक्योरिटी स्टोरेज सॉल्यूशंस आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस डिस्प्ले सेंटर का उद्घाटन श्री अनिर्बान मु खुति, हेड – मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट – एशिया, गुनेबो सेफ स्टोरेज द्वारा किया गया। यह डिस्प्ले सेंटर गुनेबो के ऑथराइज्ड चैनल पार्टनर डिशांत पीएसएस आईएनसी के सहयोग से शुरू किया गया है और यह बी जी कॉम्प्लेक्स, ग्राउंड फ्लोर, शंकरदेव अकादमी के सामने, कामरपट्टी, पान बाजार, गुवाहाटी, असम – 781001 में स्थित है।

टियर-2 और उभरते शहरों में सिक्योर स्टोरेज की मांग लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए यह डिस्प्ले सेंटर बनाया गया है ताकि ग्राहक खुद आकर सेफ, लॉकर, वॉल्ट, स्ट्रॉन्ग रूम सॉल्यूशंस और हाई-सिक्योरिटी इलेक्ट्रॉनिक व मैकेनिकल लॉक जैसी चीजों का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकें। यहां आने वाले ग्राहकों को एक्सपर्ट्स की सलाह भी दी जाएगी ताकि वे अपनी जरूरत और रिस्क के अनुसार सही सिक्योरिटी सॉल्यूशन का चयन कर सकें।

इस अवसर पर श्री मुखुति ने कहा, “असम का गुवाहाटी शहर उत्तर-पूर्व भारत का बढ़ता हुआ बाजार है जहां पर सर्टिफाइड और हाई-क्वालिटी सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है। इस डिस्प्ले सेंटर के माध्यम से हम न सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि उन्हें सही जानकारी और टेक्निकल गाइडेंस भी दे रहे हैं, जिससे वे बेहतर निर्णय ले सकें।

  • गुनेबो के बारे में

गोथेनबर्ग, स्वीडन में स्थित गुनेबो समूह, 250 से अधिक वर्षों की समृद्ध विरासत है और यह फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है, जो क़ीमती सामान, कैश और लोगों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। गुनेबो समूह बैंकिंग, खुदरा, पब्लिक एवं कमर्शियल बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल और उच्च जोखिम वाली साइटों में ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

2000 में गुनेबो समूह ने प्रमुख भारतीय ब्रांड स्टीलएज का अधिग्रहण किया। Steelage 1932 से फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के लिए सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। उन्होंने नवीन डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र के साथ विशेष अत्याधुनिक सेफ स्टोरेज प्रणालियों की श्रृंखला को बनाए रखने, बढ़ाने के लिए उत्पादों और सेवाओं के पोर्टफोलियो में लगातार सुधार किया है। स्टीलएज उत्पादों में सेफ, वाल्ट, फायर कैबिनेट, स्ट्रांग रूम डोर, मॉड्यूलर वॉल्ट सॉल्यूशंस, सेफ डिपॉजिट लॉकर, स्ट्रांग रूम एक्सेसरीज जैसे और भी बहुत से उत्पाद शामिल हैं।

चबसेफ्स जो 1835 में शुरू हुआ था, गुन्नेबो ग्रुप का हेरिटेज ब्रांड है और साल 2025 में अपनी 190वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह ब्रांड दुनिया भर में बैंकों, घरों और बिजनेस में उपयोग होने वाले सेफ, कैबिनेट और वॉल्ट्स के लिए जाना जाता है, जो फायर और बर्गलरी से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Popular Articles