Monday, September 7, 2026

युवा नेता संजीव राय ने बड़खोला सीट से मांगा टिकट, राजीव भवन में जमा किए अपना आवेदन 

  • वर्तमान विधायक मिस्बाहुल इस्लाम लस्कर और चर्चित डॉक्टर अमित कलवार भी भी इसी सीट पर नजर

कांग्रेस के समर्पित नेता संजीव राय कछार जिले के 117 नंबर बाड़खोला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर अपना दावा ठोक दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त करते हुए यह स्पष्ट किया वह बड़खोला से चुनाव लड़ना चाहते हैं। संजीव राय पूर्व विधायक तथा चाय श्रमिक नेता गौरीशंकर राय के पुत्र है। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए संजीव राजनीति में लगातार अपने संघर्ष को जारी रखा है।

पिछले विधानसभा चुनाव, 2021, में वह हालांकांदी जिले के काटलीचेरा सीट से भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन चुनाव लड़ने के अनुभव को अब वह कछार जिले के बड़खोला में खपाना चाहते हैं। गुरुवार को वह गुवाहाटी में अपने अनेक समर्थकों के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पहुंचकर टिकट की मांग को आगे बढ़ाया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजीव भवन गुवाहाटी में अपना आवेदन जमा किया है।

उनके शुभचिंतकों की एक टीम साथ गुवाहाटी आई थी। संजीव कांग्रेस में विभिन्न पदों पर अपने सेवा दी है। वर्तमान वह कांग्रेस पार्टी में प्रवक्ता, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मीडिया कोऑर्डिनेटर (APCC), बराक वैली जोन, को संभाल रहे। इसके अलावा वह सामाजिक संगठनों के जरिए भी सामाजिक सेवा निरंतर जारी रखे हुए हैं। कछार हिंदीभाषी छात्र परिषद के वह संस्थापक रहे हैं।

यासे नामक एक संस्था के भी प्रमुख है। इसके अलावा लायंस क्लब से भी जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। संजीव एक कट्टर कांग्रेसी और देश की सबसे पुरानी इस पार्टी के विचारधारा, सिद्धांतों को मानने वाले जाने जाते हैं। हालांकि पार्टी किसे टिकट थमाती है यह देखने योग्य होगा। वर्तमान में बड़खोला सीट कांग्रेस के दखल में है और पूर्व मंत्री मिस्बाहुल इस्लाम लस्कर विधायक हैं। वहीं बराक घाटी के चर्चित डॉक्टर अमित कलवार भी बड़खोला सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे। ये सभी क्षेत्र में टिकट के लिए अपनी दावेदारी को सुनिश्चित करने के लिए अथक मेहनत कर हैं। पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

योगेश दुबे


Popular Articles