Sunday, September 6, 2026

रविशंकर रवि शिपिंग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

  • इस संबंध में जानकारी भारत सरकार के राजपत्र, भाग-1, खंड-1 में प्रकाशित अधिसूचना के माध्यम से दी गई है।
  • समिति का उद्देश्य मंत्रालय के कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा नीति के सुदृढ़ क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत में हिंदी पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम और दैनिक पूर्वोदय के संपादक रविशंकर रवि को भारत सरकार ने शिपिंग, पोर्ट एवं जलमार्ग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का लगातार दूसरी बार सदस्य मनोनीत किया है। उनका यह दूसरा कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए मान्य होगा।

इस संबंध में जानकारी भारत सरकार के राजपत्र, भाग-1, खंड-1 में प्रकाशित अधिसूचना के माध्यम से दी गई है। समिति का उद्देश्य मंत्रालय के कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा नीति के सुदृढ़ क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

रविशंकर रवि लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पूर्वोत्तर में हिंदी भाषा व पत्रकारिता के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पुनः मनोनयन को हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्वोत्तर हलचल ब्यूरो

Popular Articles