- फहराया गया तिरंगा
77वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में हर साल की तरह बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा हिन्दी भवन प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया गया। समिति के उपाध्यक्ष दूर्गेश कुर्मी ने झंडोत्तलन किया। झंडा फहराने के बाद सामुहिक राष्ट्रीय गीत गाया गया और पूर्व उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानू द्वारा वन्देमातरम मातरम् ,भारत माता की जय ध्वनि के साथ पुरा इलाका मुखरित हो गया। अन्त में अनुप पटवा द्वारा एक देश भक्ति गाना प्रस्तुत किया गया जिससे सभीने आनन्दित हुए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, सक्रिय सदस्य बाबूलाल भूरा, साधारण सदस्य विजय प्रसाद कानू, सिऊ चरण रविदास, टी गार्डन होस्टल की सभी विद्यार्थीओ ने सहयोग किया। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी और महासचिव ने गणतंत्र दिवस पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी।


