- मुख्यमंत्री ने कहा कि इस औद्योगिक प्रतिष्ठान के खुलने से बराक घाटी के आर्थिक विकास में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे
सिलचर। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने बुरुंगा हिलारा में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्कटार सीमेंट के कछार संयंत्र निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इस मौके राज्य के मंत्री कौशिक राय, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, सीमेंट के प्रबंध निदेशक सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

उन्होंने शुक्रवार को इस अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस औद्योगिक प्रतिष्ठान के खुलने से बराक घाटी के आर्थिक विकास में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बराक घाटी के युवाओं के लिए नौकरी के नए मौके पैदा करेगी और इलाके की ग्रोथ को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि 400 करोड़ रुपये का यह निवेश क्षेत्र के औद्योगिक मानचित्र में नया अध्याय जुड़ गया।
आज, मैंने स्टार सीमेंट की कछार यूनिट का उद्घाटन किया जो बराक वैली के युवाओं के लिए नौकरी के नए मौके पैदा करेगी और इलाके की ग्रोथ को बढ़ावा देगी। बराक घाटी विभाग के मंत्री कौशिक राय ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास में एक नया जुड़ाव हुआ है। काटीगोरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित इस संयंत्र से रोजगार के अवसर निकलेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को सिलचर में एक महत्वपूर्ण फ्लाईओवर की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उसी दिन सिलचर, पंचग्राम ( असम ) शिलांग बरापानी ( मेघालय ) हाई स्पीड कॉरिडोर की भी आधारशिला रखेंगे। उद्घाटन समारोह में भाजपा के कई शीर्ष नेता और कार्यकर्ता, स्टार सीमेंट के प्रबंध निदेशक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
योगेश दुबे



