- एसएसएलसी परीक्षा परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मारवाड़ी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को उनके निवास स्थान पर जाकर उत्तरीय, मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया
मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार सितारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया । मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा द्वारा हाल ही में घोषित एसएसएलसी परीक्षा परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मारवाड़ी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को उनके निवास स्थान पर जाकर उत्तरीय, मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में सुश्री प्राची बेद (सुपुत्री श्री मनीष कुमार बेद), सुश्री जीनल मालू (सुपुत्री श्री पंकज मालू), आयन गुलगुलिया (सुपुत्र श्री नवीन गुलगुलिया), सुश्री लकिशा बेद (सुपुत्री श्री जयदीप कुमार बेद) एवं जयेश बेद (सुपुत्र श्री संदीप बेद) शामिल रहे। वहीं, सोमिल सेठी (सुपुत्र श्री किशोर सेठी) एवं सुश्री विजयश्री भूतौरिया (सुपुत्री श्री राजीव भूतौरिया) कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह में सम्मेलन के अध्यक्ष श्री जय बरड़िया, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र जिंदल, मंत्री श्री प्रकाश चंद सुराना, संयोजक श्री संजय नाहटा, शुभकरण सिपानी, हुलासमल बरड़िया एवं गोपालजी प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है तथा वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को इस प्रकार सम्मानित किए जाने पर मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के प्रति हर्ष एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री श्री प्रकाश चंद सुराना द्वारा किया गया।

