Tuesday, May 5, 2026

बराक घाटी : भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कौशिक, कृष्णेंदु, राजदीप, मालाकार की प्रचंड विजय

  • हैलाकांदी में भी खिला कमल

बराक घाटी में भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की। 13 में से 9 सीटों पर कमल खिला है। लंबे वर्षों के बाद भाजपा का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। बराक घाटी की कछार में 6, श्रीभूमि में दो और हैलाकंदी में एक सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी इतिहास रच दिया। विपक्षी दल ताश के पत्ते की तरह बिखर गई।

कांग्रेस को कछार- हैलाकांदी में एक – एक और श्रीभूमि दो सीटें प्राप्त हुई। एआईयूडीएफ को करारा झटका लगा है। भाजपा से कद्दावर नेता कौशिक राय लखीपुर से लगातार दूसरी बात प्रचंड जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार एम शांति कुमार सिंह को 99401 मतों से पराजित किया। कौशिक राय 2021 के चुनाव का रिकार्ड तोड़ा है। वे 125302 मत प्राप्त किए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार सिंह को 25901 मत मिले। उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट से खड़े राजदीप ग्वाला ने कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री अजीत सिंह को 55464 मतों के अंतर से शिकस्त दी। राजदीप को 103331 मिले, जबकि 47867 मत प्राप्त कर अजीत को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा।

कांग्रेस से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे डॉ अमित कलवार बड़खोला सीट पर करारी शिकस्त मिली है। भाजपा उम्मीदवार किशोर नाथ बड़े अंतर मतों से हराया। धोलाई में अमितकांति का जादू चला। कांग्रेस की बुरी हार हुई। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए कमलाख्य दे पुरकायस्थ काटीगोरा सीट से बड़ी जीत हासिल की। जबकि भाजपा से निकलकर कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़े अमर चंद जैन को हार का मुंह देखना पड़ा।

सिलचर में भाजपा का दबदबा बरकरार रहा। डॉ राजदीप राय जीत के सिरमौर बने। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत को पटखनी दी। सोनाई में एनडीए सहयोगी अगप का जोर नहीं चला। एआईयूडीएफ छोड़ अगप से लड़ रहे करीमुद्दीन उर्फ साजू को हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस से अमीनुल हक लश्कर जीत गए। श्रीभूमि में भाजपा से कृष्णेंदु पाल ने कांग्रेस उम्मीदवार कार्तिक सेन सिन्हा को हटाया। रामकृष्ण नगर सीट पर विजय मालाकार बड़ी जीत हासिल की। श्रीभूमि की शेष दो सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी। हैलाकांदी में पूर्व मंत्री गौतम राय के पुत्र राहुल राय करारी शिकस्त मिली। भाजपा के युवा उम्मीदवार डॉ मिलन दास ने भारी मतों से जीत हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles