Monday, June 1, 2026
  • आगामी सत्र 2026-28 के लिए अध्यक्ष पद पर मूलचंद बैद के निर्वाचन की घोषणा की

सिलचर। रविवार को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिलचर की आम सभा का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से सभा शुभारम्भ हुई। सभा गीत व श्रावक निष्ठा पत्र के वाचन के पश्चात अध्यक्ष नवरत्न चोपड़ा ने उपस्थित महानुभावों का स्वागत करते हुए अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में अपने कार्यकाल में संपादित विशेष कार्यों का उल्लेख किया एवं परम पूज्य गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व अपनी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री महोदय ने सभा की गतिविधियों का मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष महोदय ने आय-व्यय विवरण व बैलेंस शीट सदन के सम्मुख प्रस्तुत की। चुनाव अधिकारी श्री जेठमल जी मरोटी ने एक ही नामांकन पत्र प्राप्त होने पर आगामी सत्र 2026-28 के लिए अध्यक्ष पद पर मूलचंद बैद के निर्वाचन की घोषणा की।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने मंत्री के रूप में प्रेमचंद छाजेड़ को नियुक्त किया व अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में द्विवर्षीय कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ संघ सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया तथा सभी को सहयोग के लिए आह्वान किया उसके पश्चात कार्यकारिणी की घोषणा की। शांतिलाल जी डागा के धन्यवाद के साथ सभा की कार्यवाही सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles