- कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश देना था।
सिलचर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर एवं शाखा द्वारा आज सायं सिलचर गोशाला परिसर में एक प्रेरणादायक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के मंत्री प्रकाश सुराना,वरिष्ठ सदस्य हनुमान जैन, श्री सुशील कांकरिया महिला शाखा के अध्यक्ष श्रीमती सुंदरी देवी पटवा,कोषाध्यक्ष नैना बेद, किरण देवी भूरा,निशा बोथरा, सुमन तापड़िया,आशा लता भूरा,श्रीमती अग्रवाल प्रमुख सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान दिया जा सकता है। मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर महिला शाखा के अध्यक्ष एवं सम्मेलन के मंत्री ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर करते रहेगी। कार्यक्रम का समापन “एक पौधा – एक संकल्प, हरियाली से ही खुशहाली का विकल्प” के संदेश के साथ हुआ तथा सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


