Saturday, September 5, 2026

नेटा के अध्यक्ष ने की भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी से मुलाकात, ट्रांसपोर्टरों की भलाई पर चर्चा 

  • ट्रांसपोर्टरों के हितों पर गहन चर्चा, द्विवेदी का लिया मार्गदर्शन

गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ( नेटा ) के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा असम प्रभारी हरीश द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सिंह ने नेटा के संगठनात्मक कार्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र में परिवहन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन लिया। सिंह ने कहा कि प्रदेश में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में सरकार का गठन हो गया है। मंत्रियों का भी शपथ हो चुका। नेटा को विश्वास है कि मौजूदा सरकार ट्रांसपोर्टरों के हितों को लेकर गंभीर होकर ठोस पहलों से ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के विकास पर भी उचित ध्यान आकर्षित करेगी। सिंह ने आगे कहा कि नेटा बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है और ट्रांसपोर्ट भाइयों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

Popular Articles