Sunday, September 6, 2026

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए नेटा के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह 

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक से हुई मुलाकात

गुवाहाटी। नार्थ ईस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (नेटा) के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने गुवाहाटी में आयोजित पं.. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया, जिला अध्यक्ष तपन दास, दिसपुर के विधायक प्रद्युत बोरदोलोई और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वह मिले।

12 नवंबर 1996 को प्रकाशित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ऐतिहासिक पुस्तक भेंट कर संघ विचार का प्रचार किया एवं *विकसित भारत 2047′ के संकल्प हेतु संगठनात्मक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। नेटा के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम के समय विविध नेताओं से मिलना का अवसर भी मिला।

Popular Articles