- द्विवेदी के समर्थन में जमकर लगे नारे
गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन (नेटा) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का गुवाहाटी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।
📍⏩ क्लिक कर वीडियो देखे
नेटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि द्विवेदी भाजपा के नेता ही नहीं बल्कि उनके संगठन के मार्गदर्शक भी है। वह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री द्विवेदी के गुवाहाटी आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर और गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। फूलों की माला पहनाई गई। जमकर नारे भी लगाए गए।

मालूम हो कि महामंत्री बनने के बाद द्विवेदी का गुवाहाटी में आगमन हुआ। नेटा को हमेशा द्विवेदी का मार्गदर्शन मिलता रहा है। मालूम हो कि युवा नेता सरदार हरप्रीत सिंह विकसित भारत – 2047 मिशन के तहत ट्रांसपोर्ट सेक्टर की भलाई और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

