- पकड़े गए लोगों में एक मणिपुर दो असम, बरपेटा के निवासी
प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में एक और बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। पुलिस ने लगभग साढ़े छह ( 6.5 ) करोड़ मूल्य के संदिग्ध हेरोइन जब्त किया। तीन लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई है।
NEWS VIDEO
Please Like, Subscribe & Share
आधिकारिक बयान के मुताबिक एक विशेष इनपुट के आधार पर कछार पुलिस और एसटीएफ ने सोनाबारीघाट,में मादक पदार्थ के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया और मणिपुर के चुराचांदपुर,से आ रहे एक वाहन (एएस26 ए 2522 फोर्ड इकोस्पोर्ट टाइटेनियम) को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान 105 साबुन की डिब्बियों में 1.239 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त हुआ। हेरोइन को ऐसे जगहों पर छिपाकर रखा गया, जिसका पता करना बड़ा मुश्किल काम था, लेकिन अभियान टीम ने खोज निकला। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मणिपुर चुराचांदपुर के चिनलम और असम के बरपेटा जिले के निवासी मोहम्मद उर्फ अबेम व शाहरुख अली के रूप में हुई।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विधि सम्मत तरीके से जब्ती की गई है। जांच के दौरान ड्रग डिटेक्शन किट से हीरोइन के लिए सकारात्मक परिणाम मिले हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।


