- चुनाव तिथि स्थगित, धार्मिक एवं मानव सेवा कार्य रहेंगे जारी
आदर्श भक्त मंडल की आपातकाल एवं महत्वपूर्ण बैठक वनबन्धु परिषद सभागार संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुरू हुई।
अध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से आगामी 7 सितम्बर को होने वाले चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सचिव हरीश काबरा ने बताया कि बहुत सदस्य उक्त तिथि को सिलचर में उपस्थित नहीं रहेंगे।
लिहाजा तब तक मंडल के हर कार्यक्रम यथावत जारी रहेंगे, जैसे कि दुर्गा पूजा में जलसेवा आदि शामिल है। आगामी तिथि उचित समय देखकर निर्धारित की जायेगी।
मदन सिंघल- ने प्रस्ताव रखा कि हर सभा में तीन मिनट के लिए बौधिक चर्चा शुरू की जाए तो सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से शुरू करने का आग्रह किया। हनुमान चालीसा पाठ भी मदन सिंघल- ने शुरू किया था । आज कई संस्था अनुसरण कर रही है। सुंदरकांड के महत्व को समझाते हुए
विनय ना माने जलधि जङ, गये तीन दिन बीती,
बोले राम सकोप तब, भय बिनू होय ना प्रीति,
इस चौपाई का विश्लेषण किया तथा रोचक अंदाज मे सुनाया। उसके बाद कन्हैया लाल सिंगोदिया ने एक धार्मिक कहानी हास्य पुट के साथ सुनाई। संक्षिप्त सभा ओम शांति मंत्रौचारण के बाद समाप्त हुई।
मदन सुमित्रा सिंघल


