Friday, October 23, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन ने बीएसएफ के शहीद जवान राजीव नुनिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा का किया आयोजन 

  • परिवार की मदद हेतु सरकार से की अपील 

बराक चाय श्रमिक यूनियन ने बीएसएफ के शहीद जवान राजीव नुनिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखा।

VIDEO

यूनियन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में बराक चाय श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह, एजीएस सनातन मिश्रा, रवि नुनिया, विपुल कुर्मी सचिव सुरेश बड़ाईक, गिरिजा मन ग्वाला, विशुद्धानंद महतो, पीयूष कांति नाथ, बसन्ती चक्रवर्ती, उषा सिन्हा, मधुमिता पाटवा, प्रताप कुर्मी, मुन्ना रविदास, नंद किशोर तिवारी, रूपा सिंह आदि की उपस्थिति रही। अजीत सिंह ने कहा कि शहीद राजीव नुनिया अपने बराक घाटी का युवक था।

उधारबंद क्षेत्र के दयापुर सीआरपीएफ कैंप के पास का निवासी था। मां – बाप का इकलौता संतान था। जम्मू कश्मीर प्राकृतिक आपदा में दर्दनाक मृत्यु हुई है। इस दुखद घटना से बेहद मर्माहत है। यूनियन इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ है। चाय बागान का युवक था। फौज में दो वर्ष भी नहीं हुए थे और इतने कम समय में चले जाना परिवार क्या बीत रही होगी सहज बयां कर पाना मुश्किल है। भारत सरकार से यह मांग करते है कि, परिवार में कमाई करने वाला लड़का ही इस दुनिया में नहीं रहा, शहीद परिवार के प्रति अपना ध्यान आकर्षित करे और आर्थिक रूप से लड़खड़ाए नहीं, उचित कदम उठाए जाए।

सनातन मिश्रा और रवि नुनिया ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहीद युवक चाय बागान का निवासी है। सरकार हर संभव मदद हेतु तत्परता दिखाए, यह मांग करते हैं। उल्लेखनीय है गत दिनों जम्मू कश्मीर में बादल फटने के बाद बीएसएफ का कांस्टेबल राजीव बह गया था। कड़ी मशक्कत बाद रेस्क्यू टीम ने उसके शव को बरामद किया था। शुक्रवार को पैतृक गांव उधारबन्द इलाके में उसके शव की अंतिम यात्रा निकली और यन्तेष्टि की गई।

Popular Articles