Monday, September 7, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा 31 अगस्त से बराक घाटी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे, करेंगे दो महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा का अनावरण, जनसभा को भी करेंगे संबोधित 

  • दूसरे दिन पाथरकांदी में कार्यक्रम निर्धारित

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2025 को बराक घाटी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे। वह यहां क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के पहले दिन सिलचर महानगर में मुख्यमंत्री दो महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बराक घाटी क्षेत्र, सिलचर, असम के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा 31 अगस्त को सिलचर पहुंचेंगे और दोपहर 2:30 बजे उधारबंद  स्थित ऐतिहासिक मां काचाकांति मंदिर के दर्शन के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, वे रंगिरखाड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जहाँ दोपहर 3:15 बजे एक जनसभा भी निर्धारित है। इसके बाद, मुख्यमंत्री डॉ.शर्मा अपराह्न 4:45 बजे घुंघुर बाईपास स्थित मंगल पांडेय चौक पर स्थापित शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री का स्वागत के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के साथ असम के दो प्रभावशाली मंत्री कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल सहित सांसद परिमल शुक्लवैद, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ सह आदि मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे पूर्व सांसद स्वर्गीय कमलेंदु भट्टाचार्य के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे और उसके बाद सिलचर टेनिस क्लब का दौरा करेंगे। जबकि दौरे के दूसरे दिन पहली सितंबर को, डॉ.शर्मा विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए श्रीभूमि जिले के पाथरकांदी जाएँगे। अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री उसी दिन सिलचर लौटेंगे और गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

  • शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति ने प्रतिमा अनावरण समारोह में सम्मिलित होने के लिए किया लोगों को आमंत्रित 

VIDEO

शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति के सलाहकार अमिताभ राय और अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा प्रतिमा अनावरण करेंगे। अमर बलिदानी मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापित हो यह इच्छा इस अंचल के लोगों में बहुत दिनों से चल रही थी। आखिरकार वह वह क्षण आ ही गया जब एक बड़े सपने को सभी की सामूहिक योगदान और भागीदारी के साथ सार्थक होने जा रहा है। सभी खुश है।

बराक वासियों से समारोह में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपील की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार कुर्मी, मानव सिंह, सुभाष चौहान सहित भोला यादव एवं अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। प्रतिमा स्थापित हो रहा, इसके लिए असम के मंत्री कौशिक राय की विशेष अवदान को भी सराहा गया।

वहीं कछार जिले के आयुक्त मृदुल यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम विवरण एवं सुरक्षा संबंधी जायजा लिया। मालूम हो कि रंगिरखाड़ी में नेता जी चौक और घुंघुर बाईपास में अमर बलिदानी मंगल पांडेय चौक सतरंगी रोशनी से चमक रहा। आकर्षक ढंग से सजाया गया है। क्षेत्र वासियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लोग देखने के लिए भी उमड़ रहे।

योगेश दुबेपूर्वोत्तर हलचल

Popular Articles