Tuesday, September 8, 2026

विधायक कौशिक राय ने विधानसभा में ब्रह्मपुत्र वैली और बराक घाटी के चाय बागानों में समान मज़दूरी हो यह मुद्दा उठाया

  • स्वास्थ्य सेवाओं, नदी का बहाव और चाय श्रमिकों और कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

लखीपुर के विधायक कौशिक राय ने राज्य विधानसभा में सत्र के दौरान अपने क्षेत्र के लिए अनेक उचित एवं ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। मंगलवार को उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, नदी का बहाव और चाय श्रमिकों और कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विधायक राय अपनी बात मज़बूती के साथ उठाते हुए सदन में कहा कि ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी के चाय बागानों में मज़दूरी में अंतर को दूर किया जाना चाहिए। बराक घाटी और ब्रह्मपुत्र घाटी में समान मज़दूरी देने पर विचार किया जाए। बागानों में रिटायरमेंट की उम्र 60 हो और पीएफ से संबंधित विषयों को गंभीरता पूर्वक समाधान की मांग की।

विधायक राय द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है। विधायक राय ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगों को रखा और मिला है। उनके क्षेत्र में अनेक परियोजनाओं का कार्य शुरू हो गया है। लखीपुर में 100 बेड का अस्पताल और एक कॉलेज का सपना भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनेक काम हुआ और बहुत कुछ होना बाकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत करने की मांग की।  असम – मणिपुर सीमा क्षेत्र में स्थित जिरीघाट मिनी पब्लिक हेल्थ सेंटर का ढांचागत विकास की आवश्यकता बताया। विधायक ने कहा उक्त हेल्थ सेंटर जीरी वैली में आता है और 40 हज़ार आबादी को कवर करता है। दिमा हसाओं सीमा क्षेत्र,जिनाब वैली हरिनगर और अलीपुर, लाबक चाय बागान के अस्पताल के भी ढांचागत विकास के लिए मांग की। कांग्रेस सरकार के समय जनता की हुई उपेक्षा की बात की।

Yogesh Dubey 

 

Popular Articles